1. बिहार चरित्र प्रमाण पत्र क्या होता है ?
जैसा की आप सभी को पता होगा की चरित्र प्रमाण पत्र एक बहुत ही जरुरी दस्तावेज है जो हमारे कैरेक्टर या चरित्र को प्रमाणित करता है | यह प्रमाण पत्र दर्शाता है की मुझपर (आवेदक) पर किसी भी प्रकार का मुकदमा दिवालिया या अपराध का कोई केस नहीं है | यह प्रमाण पत्र लगभग आपको सभी सरकारी कामों में माँगा जाता है जैसे – सरकारी नौकरी, स्कूल या कॉलेज में दाखिले के लिए, चुनाव लड़ने या सरकारी ठेका आदि के लिए |
___________________________________________________________________________________
2. बिहार चरित्र प्रमाण पत्र ऑनलाइन फॉर्म 2021
बिहार चरित्र प्रमाण पत्र बनाना बहुत ही आसान हो गया है | अब आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से Bihar Character Certificate बनवा सकते है वो घर बैठे | अब आपको सरकारी दफ्तरों के चक्कर भी काटने की जरुरत नहीं है |
_____________________________________________________________________
3. बिहार चरित्र प्रमाण पत्र के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ?
अगर आप जानना चाहते है की आप बिहार चरित्र प्रमाण पत्र 2021 के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे कर सकते है तो आप नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते है जिसके बाद आप चरित्र प्रमाण पत्र के लिए बहुत आसानी से अप्लाई कर सकते है |
स्टेप 1 – सबसे पहले आपको गूगल में Service Plus Bihar टाइप करना है और ऑफिसियल वेबसाइट पर क्लिक करना है |
स्टेप 2 – जैसे ही आप Service Plus Bihar की ऑफिसियल वेबसाइट पर आते है | आपको होमपेज पर "गृह विभाग की सेवाएं" के ऑप्शन पर क्लिक करना है फिर "आचरण प्रमाण पत्र के लिए आवेदन" पर क्लिक करना है |
स्टेप 3 – अब ऑनलाइन फॉर्म ओपन हो जायेगा जहाँ आपको "आवेदक का विवरण" बहुत ही अच्छे से भरना है ताकि कोई गलती न हो |
स्टेप 4 – फॉर्म को अच्छे से भरने के बाद आपको Captcha भरने के बाद "Submit" के बटन पर क्लिक करना है |
स्टेप 5 – अब आपको भरे हुए फॉर्म को फिर से चेक करना है और अगर आपने सभी जानकारी सही से भरा है तो अब आपको "Attach Annexure" पर क्लिक करना है |
स्टेप 6 – अब आपको कोई एक कागजात (Document) को चुनना है और उसे अपलोड कर देना है |
स्टेप 7 – कागजात (Document) अपलोड करने के बाद "Save Annexure" पर क्लिक करना है और उसके बाद "Submit" के बटन पर क्लिक कर देना है |
ऊपर दिए गए स्टेप्स को फॉलो करके आप बहुत ही आसानी से चरित्र प्रमाण पत्र बना सकते है |
:-: Important Documents :-:
Aadhar Card
Education Qualification Certificate
Domicile Certificate
Voter ID Card
Ration Card
Passport
Bank Passbook
Passport Size Photo
Birth Certificate
Driving License
Note – ऊपर दिए गए कागजात (Document) की लिस्ट में से कोई भी एक दस्तावेज जो आपके पास हो |
Comments
Post a Comment