1. महत्वपूर्ण तिथियाँ (Important Dates)
- ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ: 3 फरवरी, 2026
- आवेदन करने का माध्यम: आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर।
- विशेष सुविधा: इस वर्ष से अभ्यर्थी एक ही फॉर्म के माध्यम से दो अलग-अलग पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
2. शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
- अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD): 10वीं पास (न्यूनतम 45% कुल अंक और हर विषय में 33% होना अनिवार्य)। लाइट मोटर व्हीकल ड्राइविंग लाइसेंस वाले उम्मीदवारों को ड्राइवर पद के लिए प्राथमिकता दी जाएगी।
- अग्निवीर टेक्निकल: 12वीं पास (फिजिक्स, केमिस्ट्री, मैथ्स और इंग्लिश के साथ न्यूनतम 50% कुल अंक)।
- अग्निवीर क्लर्क / स्टोर कीपर टेक्निकल: 12वीं पास (किसी भी स्ट्रीम में न्यूनतम 60% अंक)। अंग्रेजी और गणित/अकाउंट्स में 50% अंक अनिवार्य हैं। इस पद के लिए टाइपिंग टेस्ट देना होगा।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास): सभी विषयों में 33% अंकों के साथ 10वीं उत्तीर्ण।
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास): सभी विषयों में 33% अंकों के साथ 8वीं उत्तीर्ण।
3. आयु सीमा (Age Limit)
- सभी पदों के लिए आयु 17.5 वर्ष से 21 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
4. शारीरिक मानक (Physical Standards)
- लंबाई: सामान्यतः 170 सेमी (क्लर्क/स्टोर कीपर के लिए 162 सेमी)। राज्यों के भौगोलिक क्षेत्रों के आधार पर इसमें छूट का प्रावधान है।
- सीना: 77 सेमी (5 सेमी फुलाव के साथ)।
5. शारीरिक दक्षता परीक्षा (Physical Fitness Test)
दौड़ (1.6 किमी) के लिए अंक निर्धारण इस प्रकार है:
- ग्रुप 1: 5 मिनट 30 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर 60 अंक और 10 पुल-अप्स पर 40 अंक।
- ग्रुप 2: 5 मिनट 45 सेकंड तक दौड़ पूरी करने पर 48 अंक और 9 पुल-अप्स पर 33 अंक।
- क्वालिफाइंग टेस्ट: 9 फीट लंबी कूद और जिग-जैक बैलेंस केवल पास करना अनिवार्य है।
6. वेतन और सेवा निधि (Salary Package)
- प्रथम वर्ष: ₹30,000 प्रति माह (हाथ में ₹21,000 + ₹9,000 फंड में)।
- चौथा वर्ष: ₹40,000 प्रति माह (हाथ में ₹28,000 + ₹12,000 फंड में)।
- सेवा समाप्ति पर: 4 साल बाद 'सेवा निधि पैकेज' के रूप में ब्याज सहित लगभग ₹11.71 लाख दिए जाएंगे।
7. अन्य मुख्य बातें
- स्थायी नियुक्ति: 4 साल की सेवा के बाद, बैच के 25% अग्निवीरों को योग्यता के आधार पर स्थायी सेना में शामिल किया जाएगा।
- बीमा: सेवा के दौरान ₹48 लाख का गैर-अंशदायी जीवन बीमा कवर प्रदान किया जाएगा।
- छुट्टियाँ: साल में 30 वार्षिक छुट्टियाँ और चिकित्सा सलाह पर बीमारी की छुट्टी।
Comments
Post a Comment